Invalid slider ID or alias.

डिडवाना-बृज चौरासी कोस बस यात्रा भादीपीठ से हुई रवाना। 

वीरधरा न्यूज।नावा@ श्री श्यामसुन्दर प्रजापत मीठड़ी।


नावां।मीठड़ी कस्बे के निम्बार्क सम्प्रदाय के सुप्रसिद्ध ख्यातिनाम भादीपीठ मंदिर सें आज आठ दिवसीय बृज चौरासी कोस बस यात्रा भादीपीठाधीश्वर महंत रेवतीरमण दास महाराज के सानिध्य धूमधाम से रवाना हुई। भादीपीठ परिकर अंबिकाशरण दाधीच ने बताया कि 58 यात्रियो का जत्था विधिवत भादी बिहारी युगल सरकार की पूजा अर्चना प्रातः सवा नो बजे रवाना हुआ। बताया 11 मार्च से 18 मार्च तक श्री बृज चौरासी कोस की धार्मिक बस यात्रा आयोजित की जायेगी। यात्रा का शुभारंभ गोलोक धाम सेवा सदन वृंदावन से होगी। जिसमें श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थान गौर्वधन परिक्रमा, वृंदावन परिक्रमा, लट्ठमार होली सहित विभिन्न धार्मिक स्थानो व मंदिरो का दर्शन लाभ अर्जित होगा।इस दौरान भादीपीठाधीश्वर महंत रेवतीरमण दास महाराज, वरिष्ठ पुजारी अशोक गौड़,गोपाल लाल जोशी, पुजारी हरिदास महाराज, श्याम मोहन पाठक, राजकुमार अग्रवाल, प्रभूसिह गहलोत, भंवरलाल प्रजापत मंडावरा,यमुना सूरदास, चैनाराम चौधरी मंडावरा, नेमीचंद कुमावत, संदीप शर्मा, शेखर दरगड,रमेश भंडारी, मुकेश बाजिया सहित अन्य श्रद्धालु व महिलाए मौजूद थी।

Don`t copy text!