Invalid slider ID or alias.

कपासन-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने किया सुरपुर समेलिया महादेव संगम पर बनी पुलिया का लोकार्पण साथ पुनः मांगा जन आशीर्वाद।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवम सांसद सी पी जोशी ने ग्राम पंचायत सुरपुर के समेलिया महादेव संगम पर बनी सोलह करोड़ की पुलिया का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सी पी जोशी, अध्यक्षता विधायक अर्जुन लाल जीनगर, विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मिटू लाल जाट, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, सुरपुर सरपंच गीता देवी जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, भाजपा के युवा नेता दिनेश चंद्र जाट, हरीश खारोल, रघुवीर शर्मा, उप सरपंच दरियाव सिंह, वार्ड पंच शंकर सिंह चारण, पृथ्वी सिंह चारण, पुजारी चेतन गिरी गोस्वामी, पुजारी रोहित गिरी गोस्वामी, प्रहलाद गिरी गोस्वामी, संजय सोनी, दिनेश चंद्र सोनी, उर्मिला देवी सोनी, श्रवन सिंह राव सहित प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित रही। लोकार्पण के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवम सांसद प्रत्याशी ने महंत राम लखन दास त्यागी से आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद के बाद महाराज की कुटिया पर साधारण दरी पट्टी पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। महादेव के दर्शन कर आम सभा को संबोधित किया। सभा को भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन से किया साथ ही बताया कि भाजपा सरकार ने शनिमहराज मंडल में खूब विकास करवाया।
जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सांसद सी पी जोशी पर प्रदेश अध्यक्ष का भार होने के कारण आश्वस्त किया कि आप पूरा प्रदेश संभाले चित्तौड़गढ़ से आपके दुगुनी रफ्तार से जिताएंगे।
सांसद सी पी जोशी ने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए आम जन से आशीर्वाद मांगा। विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने स्थाई करण की मांग का ज्ञापन सौंपा। सरपंच प्रतिनिधि राम चंद्र जाट ने ग्राम पंचायत सुरपुर के विकास हेतु दर्जनों कार्यों की मांग रखी। कार्यक्रम का संचालन रतन नाथ योगी ने किया।

Don`t copy text!