Invalid slider ID or alias.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर मे नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन हुआ।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वधान में जिले के समस्त ब्लॉकों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों के माध्यम से चित्तौडगढ़ के समस्त ब्लॉक में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलायों में नियमित शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, महिलाओं में आत्म शक्ति, फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा एवं महिलाओं में आत्मविश्वास व सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना है।

यहाँ हुए आयोजन

बेगू ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बेगू में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवराज सिंह चुंडावत ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्था प्रधान प्रशांत आचार्य ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम में 25 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें बालिकाओं द्वारा 500 मीटर की दौड़ लगाई गई जिसमें प्रथम स्थान पर संजू धाकड़ द्वितीय स्थान पर मेना धाकड़ और तृतीय स्थान पर कोमल धाकड़ रही। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विजेता बालिकाओं को उपहार स्वरूप माय भारत किट वितरित की गई।
इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अध्यापिका वीणा पवार, अनीता पुरोहित, स्वयंसेवक अंकित शर्मा,रविराज सिंह चुंडावत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सोहनलाल धाकड़ ने किया।
चित्तौडगढ़ ब्लॉक में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की कड़ी में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जायसवाल द्वारा महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर डॉ. पीयूष शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें प्रथम स्थान निकिता शर्मा, द्वितीय सुमन नायक, तृतीय स्थान सविता कुंवर ने प्राप्त किया, सभी विजेताओं को माय भारत किट दिया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ रेखा मनोतिया ने महिलाओं की सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी एवं ममता मेनारिया,अमानत मंसूरी द्वारा मंच संचालन किया।
डूंगला मे नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्वेता सामर और गायत्री शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार हिम्मत सिंह राव ने महिलाओं की दौड़ को हरि झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरआत की गई, दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मनीष शर्मा, द्वितीय बसंती सरगरा, तृतीय चंद्र कला पुरोहित ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को माय भारत कीट दिया गया। तहसीलदार ने कहा कि 1921 से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों की पहचान और सराहना करने के लिए इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। कार्यक्रम में अन्य अतिथि सरपंच बाई मीणा, पंचायत सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, जीतमल जाट, एवम मदर टेरेसा मंडल द्वारा रंगोली बनाई गई। सभी 25 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
राशमी ब्लॉक स्तरीय नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रूद राशमी ब्लॉक में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामलाल बुनकर द्वारा उद्बोधन कार्यक्रम के अध्यक्ष रूप सिंह चौहान शारीरिक शिक्षक निर्णायक एवं विद्यालय शिक्षकगण निर्मला वैष्णव ने आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन बाबूलाल मौर्य, ममता अहीर , उषा जोशी,नरेंद्र कुमार आदि विद्यालय शिक्षक द्वारा बच्चों को फिट रहने का संदेश दिया गया नारी शक्ति फिटनेस रन के कार्यक्रम प्रभारी नानूराम जाट ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस रन के विजेता 500 मीटर दौड़ में प्रथम पूजा गुज्जर, द्वितीय अनीशा आचार्य, तृतीय अनामिका जाट, इस कार्यक्रम में प्रथम तीन विजेताओं को माय भारत ब्रांडेड किट से सम्मानित किया गया और 22 प्रतिभा की बालिकाओं को प्रशासन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बड़ी सादड़ी ब्लॉक मे पंचमुखी बालाजी पार्क में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक सुनील कुमार सालवी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल कुमार रैगर व रवि कुमार साहू थे। नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम में 25 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें बालिकाओं द्वारा 500 मीटर की दौड़ लगाई गई जिसमें प्रथम स्थान पर कोमल जोशी द्वितीय स्थान पर अंजली जोशी और तृतीय स्थान पर इंद्रा कुमारी रावत रही। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विजेता बालिकाओं को उपहार स्वरूप माय भारत किट वितरित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कमलेश निनामा, विष्णु धाकड़, शर्मा, मिल्टन चौधरी उपस्थित थे।
भेसरौड़गड ब्लॉक के राजकिय बालिका माध्यमिक विद्यालय एकलिंगपरा मे नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसे वक बीरम प्रजापत ने कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बताया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्था प्रधान प्रेम, गीता एएनएम, सरपंच नर्ब्दा शंकर मीणा ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम में 25 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें बालिकाओं द्वारा 500 मीटर की दौड़ लगाई गई जिसमें प्रथम स्थानखुशबू धाकड़ द्वितीय स्थान पर हेमलता मीणा और तृतीय स्थान पर दीपिका धाकड़ रही। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विजेता बालिकाओं को उपहार स्वरूप माय भारत किट व सर्टिफिकेट वितरित की गई। इस अवसर पर युवा स्वंयसेवक सोनू मेघवल, माधव स्कूल प्रधानाचार्य कैलाश मेघवाल,समस्त आशा सहयोगिनी, समस्त स्टाफ व ग्रामवासी मौजुद रहे।

Don`t copy text!