Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिवालयों मे उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम।

 

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख महादेव मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोले बाबा के अभिषेक के लिए अल तड़के से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे पहुंचे हैं।
सुबह से भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए मंदिर प्रांगण से दूर-दूर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था की गई हैं मंदिर में दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल, दूध, आक, धतूरे और पुष्प और भांग मिष्ठान लेकर बाबा के मंदिर में आते दिखे। हाथ मे पूजा सामग्री और हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्त भगवान के द्वार शरणागत दिखे।

शिव वाहन से भी की मनोकामनाएं

प्रभु के दर्शन के बाद भक्त उनके वाहन नंदी से भी अपनी मनोकामना पूरी करवाने का संदेश भेज रहे हैं।
भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल दर्शन और स्पर्श से अपने रोग, कष्ट और दुख के निवारण की मनोकामना की जा रही है।

भक्त पैदल भी पहुंचे मंदिर

शहर से कई भक्त पैदल और नंगे पैर चलकर भी भोले बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नगर भर में सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम है देर रात आज महापूजा, दर्शन सहित विविध आयोजन होंगे।

Don`t copy text!