Invalid slider ID or alias.

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र चुरू के प्रत्याशी, पेराओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट झाझडिया का किया स्वागत।

वीरधरा न्युज। नागौर@ श्री प्रदीप कुमार डागा।


नागौर।भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र चुरू के प्रत्याशी, पेराओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट, अर्जुन अवार्ड, पदम भूषण, पदमश्री देवेन्द्र झाझडिया का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नागौर में स्वागत किया गया। झाझडिया चुरू से प्रस्थान कर नागौर पहुुंचे जहा पर पार्टी पदाधिकारी के साथ-साथ खिलाडीयो ने भी झाझडिया का स्वागत किया।

झाझडिया जन-जन की आस्था के प्रतिक लोकदेवता श्री तेजाजी महाराज के दर्शन करने के लिए नागौर आए। तेजाजी महाराज के दर्शन करने के पश्चात झाझडिया कल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे एंवम अपने लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। झाझडिया ने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज भारत की विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साख बढी है हमारे देश का मान सम्मान कई गुना बढा है जिसको हमने बहुत ही करीब से महसूस किया है आज भारत की तेजी से बढती अर्थव्यवस्था, देश मे विकास के अनेको कार्य हो रहे है। जिससे खेल जगत भी अछूता नही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, नागौर नगर परिषद पार्षद नवरतन बोथरा, जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, मंण्डल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगिड, हापुराम चौधरी, गोविन्द प्रकाश सोनी, पुष्पा बागडिया, मनीष काला, अरविंद जाजडा, भोजराज सारस्वत, रामसुख सांखला, प्रमोद बाकलिवाल, सुनिल तोलावत, पदम सारस्वत, कपिल तोलावत, सुनिल बिश्नोई, अशोक डांगा, रामनिवास बिष्नोई, प्रदीप पिण्डेल, मनोहरलाल माली, जहांगीर खान, रजत सेन, नवरतन गहलोत, मुलाराम जोशी, पुखराज मेघवाल, किशोर पारख, महिपाल ईनाणीया, प्रतिक पारीक, रूपचंद नागौरा, सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Don`t copy text!