Invalid slider ID or alias.

अजमेर-21 वी सदी के कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमती रेखा कुमावत।


अजमेर।पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहागल में आज 21 वी सदी के कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सोनल गांधी ने बताया कि 21वीं साड़ी के क्वेश्चन उन क्षमताओं का समूह है जिन्हें आधुनिक दुनिया में सफलता के लिए आवश्यक माना जाता है यह क्षमताएं वह है जो विभिन्न भूमिकाओं परिस्थितियों में जीवन जीने के लिए आपको तैयार करती है। प्रभारी सुदर्शना वैष्णव एवं रूबी यादव के मार्गदर्शन में जीवन कौशल के उप कौशल लचीलापन के अंतर्गत पुस्तक समूह निर्माण गतिविधि में पांच पुस्तको की कई प्रतियां पढ़ने हेतु विद्यार्थियों को वितरित की गई,उसके पश्चात विद्यार्थियों से उस पर परिचर्चा करवाई गई। उत्पादकता उपकौशल पर विद्यार्थियों की मासिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस पर विद्यार्थियों के द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। इसी क्रम में अधिगम कौशल के अंतर्गत कहानियों का नाटकीय रूप से प्रस्तुतिकरण जूनियर वर्ग के कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। चेन लिंक स्टोरी कौशल में विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर तरीके से फ्लेश कार्ड बनाकर एक दूसरे से उन्हें जोड़ते हुए संपूर्ण कहानी को प्रस्तुत किया।

Don`t copy text!