Invalid slider ID or alias.

1 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना निकुम्भ थाना अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के पर्यवेक्षण में सीआई निकुम्भ शैलेन्द्रसिंह द्वारा कानि. प्रकाश, खेमाराम, अरविन्द व भरत के साथ स्टेट हाइवे पर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी के पास एक सदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस के वाहन को देख कर भागने लगा, जिसे पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर यथास्थिति में रहने हेतु हिदायत की। व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उसके कब्जे शुदा बैग की तलाशी ली तो बैग में प्लास्टिक की एक पारदर्शी थैली में अफीम भरी हुयी पायी गयी। जिसको तोल किया गया तो प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में भरी अफीम का कुल वजन 1 किलो 400 ग्रमा हुआ। उक्त अफीम को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के किशनपुरा थाना सिंगोली जिला नीमच हाल सोमीया थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर निवासी 23 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र लामचन्द सेन को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना निकुम्भ पर एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से उसके सहयोगियों एवं अवैध अफीम के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

Don`t copy text!