Invalid slider ID or alias.

दौसा-विज्ञान दिवस पर सेमिनार आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज।लालसोट @श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट।महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरा पाड़ा में विज्ञान दिवस मनाया गया, जिसमें प्राचार्य चेतना बंशीवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमित शर्मा और अनुराग प्रिय शर्मा रहे, अमित शर्मा ने कहा की हर एक घटना के कारणों की खोज की जानी चाहिए। घटना के कारण जानना ही असली विज्ञान है। इस अवसर पर केशव शर्मा ने नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन के बारे में बताया। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक विज्ञान शिक्षक श्रीकांत शर्मा रहे। कार्यक्रम में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने मॉडल और विज्ञान लैब में विभिन्न चालू मॉडल का प्रदर्शन भी किया। छात्रा कनिका जांगिड़ और गोलू सैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Don`t copy text!