Invalid slider ID or alias.

गायरी समाज प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम को मिला राष्ट्रीय पथिक सम्मान- 2024.

 

वीरधरा न्यूज। कानोड़ @ श्री राम लाल गायरी।

कानोड़।पथिक सेना संघटन और पथिक सेवा आश्रम संस्था द्वारा मंगलवार को जयपुर पिंक सिटी प्रेस क्लब में देश की आजादी के महान क्रांतिकारी, बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता, राजस्थान केसरी विजय सिंह ‘पथिक’ की 143 वी जयंती पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अतिथि स्कूल शिक्षा और पंचायती राज विभाग केबिनेट मंत्री मदन दिलावर, गृह और गोपालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, पथिक सेना संघटन और पथिक सेवा आश्रम संस्था के अध्यक्ष महावीर पोसवाल थे। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों द्वारा अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम गायरी महुडीया छोटी सादड़ी को ’राष्ट्रीय पथिक सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष गायरी द्वारा देशभर में युवा, जन जागृति, समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान पर उक्त सम्मान मिला। कार्यक्रम में पथिक सेना संघटन और पथिक सेवा आश्रम संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!