Invalid slider ID or alias.

दौसा-खाटू श्याम मंदिर के 17 वें पाटोत्सव पर श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का हुआ आयोजन।

वीरधरा न्यूज। लालसोट @श्री महेश कुमार गुप्ता।


लालसोट।श्री खाटू श्याम सेवा समिति लालसोट की ओर से श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय 17वां पाठ महोत्सव (वार्षिक उत्सव) बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष नाटाणी ने बताया कि पाटोत्सव को लेकर बाबा श्याम का कोलकाता से मंगवाए फूलों से अलौकिक शृंगार, रंग-बिरंगे रेशमी कपड़ों व बिजली की झालरों से मंदिर एवं पांडाल को सजाने संवारने एवं 501 मंगल कलश यात्रा के बाद शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से हवन पूजन के साथ शाम 8:00 बजे तक भक्तों के जीवन को मंगलमय बनाने वाला श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का पठन किया गया। पाठ को कोलकाता के पंडित मनीष शर्मा ने अपने मधुर स्वरों से संगीतमय पाठ संपन्न कराए। पाठ में लगभग 100 महिला पुरुषों ने भाग लिया।

श्याम प्रेमी हंसराज गुप्ता ने बताया कि शनिवार को प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा विशाल भजनाम्रत का आयोजन होगा जिसमें श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप के सुर तालों के साथ श्याम प्रभु को रिझाया जायेगा।

इस अवसर पर समिति संरक्षक जगदीश अग्रवाल, सुभाष भींवाल, सुभाष ठाकुरिया, राजेश चोधरी, हंसराज गुप्ता,अशोक पंसारी, महेश साहू ,अशोक गौतम, बाबूलाल बुटैल्या, रमन शर्मा, सुरेश सैनी, विष्णु सैनी, कमलेश नारड्या,मुकेश जोशी, धर्मेंद्र अग्रवाल, रविंद्र नाटाणी, प्रकाश जोशी, बाबूलाल गुप्ता, चिरंजीलाल गुप्ता, लोकेश पांचाल, कैलाश बावला, विनोद जागा, अर्चना नाटाणी, सीमा पंसारी, पिंकी सेंट, पिंकी चौधरी, रेनू ठाकुरिया, ज्योति गौतम समेत समस्त श्याम भक्त महिला पुरुष मौजूद रहे।

Don`t copy text!