Invalid slider ID or alias.

बड़ी सादड़ी-बिजली विभाग बड़ीसादड़ी का राजस्व वसूली हेतु विशेष अभियान, 325 उपभोक्ताओं से 19 लाख 5 हजार रुपए कि वसूली।

वीरधरा न्यूज। बड़ीसादड़ी @ श्री हरिश जैन।


बड़ीसादड़ी। बिजली विभाग कार्यालय में प्रबंधक निर्देशक अजमेर के आदेशानुसार राजस्व वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बड़ीसादड़ी डिस्कॉम के सहायक अभियंता मीठा लाल मीणा द्वारा बताया गया कि इस विशेष अभियान के तहत बिजली विभाग कार्यालय बड़ीसादड़ी में रोकड़ की शाखा व कार्यालय मैं राजस्व वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत बुधवार को 21 फरवरी तक कार्यालय सहायक अभियंता बड़ी सादड़ी के द्वारा 325 उपभोक्ताओं से 19 लाख 5 हजार की वसूली की गई। साथ ही 7 लाख 65 हजार रुपए की बकाया वाले 75 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटा गया। सहायक अभियंता मीठा लाल मीणा द्वारा बताया गया कि राजस्व वसूली का विशेष ड्राइव अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
टीमों में सहायक अभियंता मीठा लाल मीणा, कनिष्ठ अ भियंता चरण सिंह बड़ी सादड़ी, भगवत सिंह झाला, श्याम सुंदर महेश सेन, इंद्रमल लोहार, जाफर हुसैन, नटवर सिंह, मांगी लाल, वीरेंद्र गुर्जर, पुष्कर राज रेगर, नीरज सैनी, यशवंत आमेटा, विनोद धाकड़, सत्यनारायण जाट, योगेश मीणा, चेतन आमेटा, देवी सिंह, सुखराम, अनिल, जगदीश नागर, जगदीश बिश्नोई, उमेश सैनी, रवि पंडित, दुर्गा शंकर, मनोहर ने वसूली अभियान में मौजूद रहे।

Don`t copy text!