Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-नेहरू युवा केंद्र ने नेतृत्व मे एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।

वीरधरा न्यूज़। जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।


भूपालसागर।नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गांव लुणेरा गांव के खेल मैदान मे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक विकास भील, निर्णायक सांवरिया लाल भील व जी केलाश चन्द्र द्वारा कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी, 200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई इसमें कबड्डी में प्रथम स्थान पर रूपपुरा, द्वितीय स्थान लुणेरा, वॉलीबाल में प्रथम रायपुरिया द्वितीय लुणेरा, रस्साकशी में प्रथम लुणेरा ए 200 मीटर दौड़ में प्रथम हिम्मत भील,द्वितीय नारायण भील,तृतीय कमलेश गाडरी सभी युवा मंडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी विजायता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया इसमें गणमान्य व्यक्ति राजेश जी स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान और अन्य युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Don`t copy text!