Invalid slider ID or alias.

आकोला-कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द व्यास का क्षेत्र में शिरकत करने पर स्वागत।

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा भुपालसागर द्वारा कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द व्यास का क्षेत्र में शिरकत करने पर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

उपशाखा मंत्री रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष व्यास के साथ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) चित्तौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत, मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी के क्षेत्र में आगमन पर उपशाखा अध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में स्वागत व सम्मान किया गया। इसी के साथ

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों समेत सभी संवर्ग के स्थानांतरण पर से प्रतिबंध हटवाने का प्रदेशाध्यक्ष व्यास ने आश्वासन दिया तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भुपालसागर के जिला महासमिति सदस्य नंदलाल वैष्णव, रमेश चंद्र सोगटा, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार भट्ट, मोहन लाल छीपा, रतन लाल खटीक, रामेश्वर लाल जाट आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Don`t copy text!