Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-कानोड़ में आयोजित हुई आओ गांव चले अभियान की कार्यशाला।

 

वीरधरा न्यूज। कानोड़ @ श्री राम लाल गाडरी।

कानोड़।भारतीय जनता पार्टी कानोड़ मंडल की शुक्रवार को आओ गांव चले अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में मंडल संयोजक पवन व्यास ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के 18 सूत्री कार्यक्रमों को बिंदु सहित जानकारी दी। इस कार्यशाला में कानोड़ नगर के 9 बूथों पर मोदी दूत व बूथ संयोजक नियुक्त किए गए।
कार्यशाला में बूथ पर मोदी दूत व बूथ संयोजको को मण्डल सह संयोजक लक्ष्मी लाल ओड़ ने दिशा निर्देश देकर सभी कार्यक्रमों को अपने अपने बूथों पर आयोजित करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी,महावीर दक, जुगल किशोर टेलर, बाबरु लाल शर्मा, भक्त प्रहलाद चौबीसा, ओंकार दास वैष्णव, गुलाब मीणा, रामेश्वर प्रजापत, शिवनारायण पुरोहित, नितिन जोशी, प्रफुल्ल जैन, ओमप्रकाश सुथार, प्रभु लाल खटीक, राजेंद्र व्यास, युगल किशोर श्रीमाली, धर्मवीर व्यास, पुष्कर दास वैष्णव, विनोद जोशी, नानालाल मेघवाल, लालू राम मेघवाल, ओम प्रकाश श्रीमाली, भगवती लाल नलवाया, राजकुमार सुथार, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र जारोली,दयाल सुथार, अम्बा लाल लक्ष्कार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!