Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-पंच कल्याणक महा महोत्सव के लिए दिगंबर मुनियों का मंगल प्रवेश सैकड़ों श्रद्धालु करेंगे मुनि संघ की भव्य अगवानी।

 

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@ श्री मनोज सोनी।

निंबाहेड़ा। यहां दिगंबर जैन समाज के श्री शांतिनाथ जिनालय के लिए होने जा रहे आनंद प्रदायक पंचकल्याणक महामहोत्सव के निमित्त श्री विमलसागर जी मुनिराज के संघ का गुरुवार को मंगल प्रवेश होने पर धर्मावलंबियो द्वारा भावभीना स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार गुरुवार दोपहर 4 बजे संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री विमलसागर जी, श्री अनंतसागर जी, श्री धर्मसागर जी, श्री भावसागर जी महाराज का संघ कचरिया खेड़ी स्थित सुरभि गार्डन से विहार करते हुए निंबाहेड़ा पहुंचेगा। नगर के अहिंसा सर्किल पहुंचने पर मुनि संघ का सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुशील काला व महामंत्री मनोज पटवारी की अगवाई में क्षेत्र के सेकड़ों श्रद्धालुजन भव्य अगवानी कर आत्मीय स्वागत सत्कार करेगा। नगर के विविध स्थलो पर बड़ी संख्या में धर्मावलंबियो अपनी उपस्थिति से स्वागत द्वार लगा पर मुनि संघ के पद प्रक्षालन, मंगल आरती आदि से नगरवासी मुनि वृंदो के प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट करेंगे। गौरतलब है कि ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी ‘सुयश’ अशोक नगर के निर्देशन में आदिनाथ मांगलिक भवन ,आदर्श कॉलोनी मे 10 से 14 फरवरी 2024 तक आनंद प्रदायक पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा जिसकी मांगलिक क्रियाएं 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण, श्रीजी की शोभायात्रा गर्भ कल्याणक पूर्व रूप, गर्भ कल्याणक उत्तर रूप
11 फरवरी को जन्म कल्याणक ,12 फरवरी को तपकल्याणक,13 फरवरी को ज्ञान कल्याणक,14 फरवरी को मोक्षकल्याणक, श्रीजी की विशाल शोभायात्रा, प्रतिमाएं विराजमान, कलशारोहण, ध्वज दण्ड स्थापित, महामस्तकाभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इधर महोत्सव की तैयारिया सकल दिगंबर जैन समाज की अगुवाई में जोरो से चल रही है मुनि संघ के मंगल प्रवेश के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और इसके लिए समाज के युवाजन जुटे हुए है।

Don`t copy text!