Invalid slider ID or alias.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया मौन सत्याग्रह।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 14 जनवरी 2024 से युवाओं,महिलाओं एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने हेतु मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ हुई, भारतीय जनता पार्टी विशेष कर असम की भाजपा सरकार इस यात्रा को रोकने का बार-बार प्रयास कर रही है एवं पिछले दो दिनों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही यात्रा पर हमले किए जा रहे हैं इसको लेकर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने आज मौन सत्याग्रह रख कर भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि की कामना की।
जिला प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर असम की भाजपा सरकार एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान देश के महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनको याद कर नमन किया गया।
इस मौके पर राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बनकर यात्रा कर रहे है लेकिन उनकी यात्रा को रोका जा रहा है इस तरह का कृत्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं असम की भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कर रही है जो लोकतंत्र एवं प्रजातंत्र के खिलाफ है।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी की यात्रा के उद्देश्य को दबाने हेतु लगातार व्यवधान उत्पन्न करने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा अपनी सरकार होने पर किया जाता है वैसा तानाशाही रवैया भाजपा की सरकारें अपना रही है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी आमजन की आवाज बनकर किसानों, गरीबों एवं बेरोजगारों की आवाज बनकर यात्रा कर रहे हैं जो भाजपा के नेता पचा नहीं पा रहे है, देश के लोकतंत्र को खतरे में डालकर अपनी मनमानी कर रही है जिसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के घमंडी नेताओं को जरूर देगी इस दौरान बड़ीसादड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, पूर्व विधायक शंकर लाल बेरवा, सभापति संदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत लोठ, उपसभापति कैलाश पवार, संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, टेकचंद जाट, परमेश्वर जाट, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, लोकेश जाट धमाणा, विजय चौधरी, महावीर सिंह देलवास, दिनेश सोनी, विजय चौहान, राजदीप सिंह राणावत, मोहन सिंह भाटी,पूर्व संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, एहसान पठान, कमल गुर्जर, रवि सोनी, रविंद्र सिंह राणावत,शंकर लाल प्रजापत, महेश काकानी, नवरत्न जीनगर, शंभूलाल प्रजापत, राजेश सोनी, दिनेश सिसोदिया, राकेश गारू, उदयलाल बेरवा, टिंकू दमानी, शैलेंद्र सिंह, राजेश सरगरा, युवक कांग्रेस के युवराज श्रीमाली, हिमांशु बारेगामा,देवीलाल धाकड़, महेश गाडरी सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!