Invalid slider ID or alias.

भदेसर-कन्नौज मे रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया।

वीरधरा न्यूज। कन्नौज @श्री रिंकू शर्मा।


कन्नौज। कस्बे सहीत नाहरगढ़, आंतरी, सुखवाडा, पंचदेवला, होडा सहित कई गांवो मे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा बडे धुम-धाम से मनाया गया कन्नौज मे हर गली मोहल्ले को सजाया गया तथा कस्बे के सभी मंदिरों को फूलो ओर विधूत सजावट से सजाया गया। साथ ही कन्नौज पावर हाउस पर भी विघुत सज्जा व भगवा रंग के झंडे लगाए दिपक जलाए गए व खीर का भगवान भोग लगाया गया व सभी घरो व मंदिरो मे दीपक जलाए गए। तेजाजी चोक मे संदरकांड पाठ का आयोजन कीया गया व डीजे के साथ विभिन्न स्थानो से शोभायात्रा निकाली गई। तेजाजी चोक मंदिर परिसर मे सुबह 11 बजे कार्यक्रम मे बजरंग मानस मंडल चंदेरिया द्वारा सूदंरकांड़ पाठ का वाचान किया गया। उसके बाद भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे श्री राम के भक्ती गीतो पर नाचते गाते भक्तगण व रथ मे सवार राम,लक्ष्मण व माता सिता के साथ भक्त हनुमान का किरदार निभाते हुए कलाकार जिसे जगह-जगह आरति की व प्रसाद वितरण कीया गया।

Don`t copy text!