Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़ हुआ राममय, निकली भव्य शोभायात्रा, राम के जयकारों से गुंजा शहर।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। अमन गौड़ ने बताया कि चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष की पूर्व संध्या पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा भव्य रामरथ शोभायात्रा निकाली गई जो पाडन पोल से शुरू होकर मिठाई बाजार, गांधीचौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ होते हुए सुभाष चौक में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में डीजे, बैण्ड-ढोल, अखाड़ा, रथ, झाँकियाँ, जीवित हनुमान झाँकी, राम झाँकी आदि सम्मिलित थे। सुभाष चौक पर पहुँचने पर भगवान राम की तस्वीर के समक्ष 1100 गोमय दीपक से आरती की गई। हनुमान चालिसा का पाठ कर आरती उतारी गई व भव्य आतिशबाजी कर दो क्विंटल नुक्ती का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा में एक डीजे पर माता-बहिने राममय शोभायात्रा का आनन्द लिया तो दूसरे डीजे पर युवाओं ने रामजी के नारों के साथ आनन्द लेते हुए प्रभु श्रीराम के उद्घोष लगाते चल रहे थे। अंधेरा पड़ने के साथ ही लाईटिंग भी आकर्षण का केन्द्र रही। बड़ी संख्या में युवा थिरक रहे थे। ऐसा लगा मानो दीपावली ही चित्तौड़गढ़ में मनाई गई।
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किये गये, कई पुष्प वर्षा तो कई जगह प्रसाद वितरण किये गये।
शोभायात्रा में दिगम्बर संत कुशाल भारती महाराज, विनोद यति महाराज, कपिलनाथ महाराज, शिवराम दास महाराज खेरी के साथ ही आरएसएस के विभाग प्रचार सत्यनारायण, विभाग संघचालक हेमंत जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जिला प्रचार निखिल, जिला सहकार्यवाह शेखर सोनी, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा, दुर्गा वाहिनी प्रदेश संयोजिका लता पांड्या, सेविका समिति प्रदेश संयोजिका वंदना वजीरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष प्रवास मंत्री श्रवणसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र मुंदड़ा, जिला प्रमुख भूपेन्द्रसिंह बड़ौली, अरबन बैंक चेयरमेन आईएम सेठिया, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदड़ा, पूर्व चेयरमेन रमेशनाथ योगी, व्यापार महासंघ सुनिल जागेटिया, कोषाध्यक्ष सुनिल कोठारी, शिव सेना जिला प्रमुख गोपाल वेद, मेवाड़ क्षत्रिय सेना जिलाध्यक्ष सहदेवसिंह राणावत, बजरंग दल विभाग संयोजक योगेश दशोरा, जिला सहसंयोजक राहुल गुर्जर, हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक हितेश चतुर्वेदी, जिला सहसंयोजक मनोज साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, राजवीर जाड़ावत, पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह, सुखवाल ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री रितिक ओझा, शिल्पन साहू, पूर्व भूमि विकास चेयरमेन अनिल सिसोदिया, कमलेश पुरोहित, गौरव त्यागी, नगेन्द्र सिंह राठौड़, अनन्त समदानी, श्रीनाथ समूह अध्यक्ष सुनीता शर्मा, मातृ शक्ति सुमित्रा साहू, प्रदीप काबरा, नरेन्द्र पोखरना, रिद्धि सिद्धि गु्रप के नितेश, शैलेन्द्र, भाजयूमो अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पार्षद देवराज साहू, हरीश ईनाणी, अशोक वैष्णव, महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवंत मेहता, पूर्व नगर संयोजक बजरंग दल विजय वैष्णव, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका प्रतिभा तिवारी, पूर्व तहसील संयोजक बजरंग दल संतोष शर्मा, विपूल सिंह राणावत, कुलदीप पारीक, अर्जुन जोशी, करण पांड्या, शान्तु गुर्जर, आलोक अंछेरा, अमन बांगड़, सोनू मालीवाल, रोहित धोबी, राहुल दीक्षित, राहुल सोनी, राजवीर कसेरा, मयंक गौड़, शुभम गोखरू, सौरभ गुप्ता, गिरिश आहुजा, रवि खत्री, प्रकाश चौधरी, निखिल वैष्णव, घनश्याम साहू, मोहित वैष्णव, भेरूसिंह, देवेन्द्र सिंह, नरेश शर्मा, कन्हैयालाल, पृथ्वीसिंह, युगल सोनी, छुटकु गौड़, प्रवीण सिंह डेलवास, बाबु डांगी, नारायण बल्दवा, शुभम सोनी, शुभम पारीक, अजय सोनी, रितिक सेन, ललित मोदी, मयंक टांक, आकाश भाटी, कृष्णा सोनी, बंटी कुमावत, अंश गोठवाल, दीपक सुथार, पवन गोस्वामी, चीनू, शुभम सेन, रौनक ईनाणी, महिर बाघमार, आदित्य ढीलीवाल, सुख झंवर, मोनू गुर्जर सहित कईं सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!