Invalid slider ID or alias.

गुरु गोविंद सिंह जयंती के पावन पर्व पर सिख समाज के गुरु की महिमा की।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। आकोला में बुधवार को सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अवतार सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें धर्म गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना साहिब में हुआ। इसे प्रकाश पर्व कहा जाता है, गुरु गोविंद सिंह जी की 354 वी जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोविंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। सिख धर्म के मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सचाई की राह के लिए समर्पित कर दिया था, गुरु गोविंद सिंह जी के विचार और शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।
इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह देव की तस्वीर पर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही संकीर्तन भी किया भी किया गया। इस दौरान बलवंत सिंह चावला, सज्जन सिंह चावला, राजेन्द्र सिंह सोहन सिंह, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह,महेन्द्र सिंह, जोरावर सिंह, सतपाल सिंह, सुखी सिंह, हरमन सिंह, आदि की उपस्थिति मे वाहे गुरु की महिमा का बखान किया गया तथा संकीर्तन कर गुरु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अवतार सिंह वार्ड पंच ने नरेगा श्रमिकों को फल, चाय बिस्कुट एवं सभी श्रमिकों को मास्क वितरित किये। इस मौके पर पंचयात समति सदस्य निर्मला मेघवाल,
उपसरपंच भेरू लाल जाट, वार्डपंच रामेश्वर बंजारा, रूपलाल माली, लाला राम, शंकर लाल जाट, वेणीराम भील, किशन लाल गाडरी, सुरेश चंद भील, सुरेश गाडरी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर स. स. सदस्य द्वारा अवतार सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Don`t copy text!