Invalid slider ID or alias.

जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।

वीरधरा न्यूज़। उदयपुर@ श्री अशोक लालवानी।
सायरा। उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र के बरवाड़ा में आज शिव किशोर आश्रम मां सरस्वती मंदिर परिसर में मां शारदे हेल्प सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरण की गई। अध्यक्ष अशोक कुमार भाटी ने बताया कि मां शारदे हेल्थ सोसायटी द्वारा घर घर जाकर राशन के जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान फतेहपुर, कुंचोली,गामड़ी , पलासमा, रावलिया खुर्द और वणी गांव में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण किए गए। इस मौके पर सोसाइटी के पूरणमल, सुरेश कुमार, बंशीलाल, हेमंत कुमार, महेंद्र कुमार, देवीलाल, सुशील कुमार,हिम्मत कुमार, पंकज कुमार, यक्षराज भाटी मोजुद रहे।वही सोसायटी अध्यक्ष अशोक कुमार भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह की सेवा कार्य करने की अपील की।

Don`t copy text!