Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा-एकलिंगपुरा गांव में कृषि कार्य करते कुएं में डूबने से युवक की मौत।

 

वीरधरा न्यूज़।रावतभाटा@डेस्क।

रावतभाटा। थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा गांव में कुएं में डूब जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही नंदलाल धाकड़ का 23 वर्षीय पुत्र सुरेश धाकड़ था। बताया जा रहा है कि युवक शाम को खेत पर फसल पिलाई के कार्य पर गया था। रातभर घर नही लौटने पर परिजन तलाशते रहे। सुबह युवक का शव खेत पर स्थित कुएं में मिला। इसपर ग्रामीणों ने रस्से की सहायता से युवक का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव कब्जे में लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटे।
मृतक के परिजन रोडूलाल धाकड़ ने बताया कि उसका भतीजा सुरेश धाकड़ शाम को खेत पर फसल पिलाई का कार्य करने गया था। देररात तक वापस घर नही लौटा। इसके बाद गांव व रिश्तेदारी में तलाश करते रहे। फिर सुबह होने पर एकबार फिर खेत पर तलाश करने गए। तलाशी के दौरान भतीजे की एक चप्पल कुए के नजदीक पड़ी थी। जिसपर रस्सी के हुक़्क लगाकर कुए में डाली गई। काफी देर बाद हुक़्क में फसी भतीजे की पेंट से युवक के कुएं में गिरे होने का पता लगा। इस दौरान अन्य ग्रामीणों की मदद से शव को कुए से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मातम छा गया।
रावतभाटा मोर्चरी पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेशा, पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Don`t copy text!