Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-टांडा श्याम देवस्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर@ डेस्क।

भूपालसागर।विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शंकर लाल बेरवा द्वारा क्षेत्र के प्रमुख टांडा श्याम देवस्थान पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी शंकर लाल बेरवा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रत्याशी शंकर लाल बेरवा ने सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी शंकर लाल बैरवा को अधिक से अधिक मतों से जीताने का आव्हान किया।
इस दौरान सभी वक्ताओं ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी, सांवरियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर,पूर्व प्रधान नकुल सिंह भाटी,भगवती लाल हिंगड़, ओम प्रकाश व्यास,भेरू लाल पारीक,गोविंद सिंह शतावत,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोदी,ब्लॉक ए अध्यक्ष गोविंद गुर्जर,ब्लॉक बी अध्यक्ष रोशन जाट,बालूराम जाट,शंकर लाल प्रजापत,सत्य प्रकाश व्यास, राजीव सोनी,भेरू लाल सोनी, अशोक शर्मा,लक्ष्मी शंकर जाट, मांगीलाल बेरवा,दिनेश खटीक, कैलाश सालवी, मांगी लाल जाट दाता, लोकेश राव,गौतम विजयवर्गीय, सैयद असलम अली, मजर हुसैन,सत्य नारायण माली,अनुराग बाफना,देवेंद्र सुखवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मान समारोह का संचालन भेरुलाल बारेगामा ने किया।

Don`t copy text!