Invalid slider ID or alias.

राजवी को विधायक प्रत्याशी बनाये जाने पर शम्भूपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़।भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी कि लहर दौड़ गईं, बड़ी संख्या में शम्भूपुरा में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रवासियों ने मुख्य सावा चोराया पर एकत्रित होकर करीब 1 घंटे तक जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की एवं पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की एवं सीपी जोशी जिंदाबाद, राजवी साहब जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर सावा भाजपा मंडल महामंत्री रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर राजवी को प्रत्याशी बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए भारी मतो से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा सावा मंडल महामंत्री किसान नेता राम प्रसाद जाट, भाजयुमो सावा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मनोहर पाटनिया, भारत सिंह जाट, दुर्गेश जाट, नारायण जाट, राहुल जाट, मनोहर जाट, रामनारायण जाट, राजेश जाट केसरपुरा, पवन कुमार गट्टानी, रवि कल, सावा मंडल अध्यक्ष भेरू लाल जटिया, महेन्द्र गुर्जर, मुकेश गुर्जर, किशन शर्मा, बृजेश डांगी, स्टार पटेल, मुकन डांगी, कमलेश मायरा, नारायण शर्मा, पियूष शर्मा, राधे गुर्जर, काना बन्ना सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

Don`t copy text!