Invalid slider ID or alias.

पाली-सुरेश कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने।

वीरधरा न्यूज़। सुमेरपुर@ श्री विजय वैष्णव।

सुमेरपुर।राजस्थान शिक्षक एवम पंचायती राज कर्मचारी संघ उप शाखा सुमेरपुर के चुनाव में मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक एवम प्रदेश

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग सिंह देवड़ा, चुनाव अधिकारी निलेश कुमार जोशी व चुनाव पर्यवेक्षक

जवान सिंह सोनीगरा की देखरेख में रा ऊ प्रा वि नंबर 2 सुमेरपुर में संपन्न हुए जिसमे सभाध्यक्ष किशोर सिंह एवम अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अशोक चोरड़िया,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हस्ती मल सेन,दलपत सिंह चांदावत,मोहन लाल मीना, भोपाल सिंह चौहान,परबत सिंह राणावत,अमर सिंह,प्रीतम टोकस, अर्जुन सिंह आढ़ा, छोगा राम देवासी, यशपाल सोलंकी, हनवंत सिंह राठौर,परबत सिंह जाखोड़ा,पूर्व अध्यक्ष सुखवीर सिंह,दिलीप सिंह सहित अनेक सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लिया।सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने एवम शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्या समाधान करने की बात कही।

Don`t copy text!