Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर- जाशमा मे मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुनबी मनाई।

 

वीरधरा न्यूज़। जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

जाशमा। बारावफात पर्व पर जाशमा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुनबी मनाई। जुलूस मस्जिद से शुरू हुआ जो सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पठान मोहल्ला कुमार मोहल्ला होते हुए मस्जिद पहुंचा। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया, जुलूस में पुरुष महिलाएं युवा चल रहे थे। मौलाना एवं सदर इब्राहिम शेख के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। ईद मिलाद उन नबी पर जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने ईद कि मुबारकबाद एवं बधाई दी। यह दीन इस्लाम मजहब का एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और इसके साथ ही इसी तारीख को उनका देहांत भी हुआ, मुस्लिम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का विशेष पर्व माना जाता है। इस्लाम धर्म के संस्थापक और अल्लाह के दूत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म इसी दिन हुआ था जिसके चलते इस दिन को ईद मिलाद-उन-नबी के रुप में मनाया जाता है।

Don`t copy text!