Invalid slider ID or alias.

पाली-सोजत भाजपा कार्यकर्ताओ ने रक्त दान कर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं।

 

वीरधरा न्यूज़।सोजत@ श्री अनिल सुखवाल।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत आज सोजत राजकीय अस्पताल में युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सोजत मंडल के और मंडल के विभिन्न मोर्चो ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैयालाल ओझा ने कहा की पूरे पाली जिले में युवा मोर्चा और मंडलों के सानिध्य में आधुनिक भारत के शिल्पकार के जन्मदिवस को लेकर रक्तदान शिवरो को किया जा रहा हैं जिसमे मंडल के युवा पूर्ण जोश और उमंग के साथ भाग ले रहे है नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम ने कहा की आज देश का हर वर्ग मोदी के साथ खड़ा हो कर सबका साथ सबका विकास की बात कर रहा हैं जब विदेशी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी जी के नेतृत्व में चलते हैं तो हर भारतीय का सीन गर्व से फूल जाता है मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु की ओर बढ़ चला है आज इस तपस्वी पुरुष के जन्मदिवस के अवसर पर सोजत मंडल के युवाओं ने रक्तदान कर उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस रक्तदान शिविर में सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, मण्डल महामंत्री हीरालाल कांठेर, मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र टांक, मण्डल मंत्री महेश सोनी, नरपतसिंह सोढा, युवा मोर्चा के राकेश पवार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश देवासी,धीरज नागोरा, गौतम तंवर, रमेश कुमार देवड़ा, राजेंद्र शर्मा,तरुण सोलंकी, राम अवतार भाटी, श्याम सिंह चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!