Invalid slider ID or alias.

नागौर-उत्तम क्षमा धर्म की पूजा के साथ हुई दशलक्षण महापर्व की शुरुआत,  दिगंबर जैन मंदिर में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

वीरधरा न्यूज़।नावां सिटी@ श्री मनोज गंगवाल।


नावां सिटी। उपखंड मुख्यालय पर श्री दिगंबर जैन मंदिरों में जैन समाज के शुरू हुए दसलक्षण पर्व के प्रथम दिन मंगलवार को जैन मंदिरों में उत्तम क्षमा धर्म की पूजा हुई। सुबह मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व दशलक्षण महामंडल विधान व संध्या आरती के बाद स्वाध्याय का आयोजन हुआ। अनिल जैन अनुपम ने बताया की दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व मंगलवार से प्रारम्भ हो गए हैं। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पंचमी से चतुर्दशी अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन दशलक्षण महापर्व चलेंगे। जिसमे आज प्रथम दिन श्री जी की शातिधारा का सौभाग्य पवन कुमार विमल कुमार गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ,

विधान मंडल की पूजन से पहले सभी कार्यों के मंगल हेतु जैन ध्वज की स्थापना की गयी।विधान मंडल मे मंगल कलश की स्थापना करने का सौभाग्य ज्ञानचंद टिकमचंद अनिल कुमार पटवारी परिवार को प्राप्त हुआ। अन्य चार कलश की स्थापना भी चयनित परिवार द्वारा की गयी। विधान पर दीपक प्रज्जवलित करने का सौभाग्य प्रमोद कुमार मनोज कुमार अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। सौभाग्यवती महिलाओ को अष्टमंगल स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश से पधारे पंडित श्री चेतन जी शास्त्री के दिशा निर्देशन मे बड़े भक्तिभाव से विधान मंडल पर उत्तम क्षमा धर्म की पूजा आरधना की गयी। संध्याकाल मे श्री जी और विधान मंडल की संगीतमय महाआरती की गयी। ततपश्चात् प्रवचन सभा आयोजित की गयी जिसमे शास्त्री जी द्वारा उत्तम क्षमा धर्म प्रकाश डालते हुए प्रवचन किया।

Don`t copy text!