Invalid slider ID or alias.

धाकड़ छात्र संगठन की तहसील कार्यकारणी का किया विस्तार।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्री महेन्द्र धाकड़।

चित्तौड़गढ़।भगवान धरणीधर जयंती मानने को लेकर धाकड़ छात्र संगठन जिलाध्यक्ष दशरथ सुखवाड़ा ने तहसील कार्यकारणी का विस्तार किया। धाकड़ युवा संघ जिला उपाध्यक्ष अर्जुन उम्मेदपुरा ने बताया कि छात्र संगठन जिलाध्यक्ष दशरथ ने समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर के जन्मजयंती को जिला स्तर पर भव्य आयोजन हेतु युवा संघ जिला अध्यक्ष शिवनारायण मंडावली प्रदेश मंत्री विनोद टाई का खेड़ा की सहमति से तहसील कार्यकारणी का विस्तार किया। जिसमें चित्तौड़ तहसील अध्यक्ष पीयूष धाकड़ पालछा महामंत्री पंकज भैरू सिंह जी खेड़ा, निंबाहेड़ा तहसील अध्यक्ष रामनिवास धाकड़, रावतभाटा तहसील अध्यक्ष दिनेश खुमानगंज महामंत्री शिवलाल बोरदा, बेगू तहसील अध्यक्ष राहुल धाकड़ गणेशपुरा महामंत्री रतनलाल मंगलपुरा, बड़ीसादड़ी तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल उम्मेदपुरा महामंत्री निर्मल धाकड़ लक्ष्मीपुरा, भदेसर तहसील अध्यक्ष राहुल धाकड़ पंचदेवला महामंत्री कमलकांत सुखवाड़ा को बनाया जाता है।

Don`t copy text!