Invalid slider ID or alias.

राजस्थान ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन बड़ीसादड़ी के बांसी आवरीमाता में हुआ संपन्न।

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ श्री मोहन दास।

डूंगला।राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा बड़ीसादड़ी डूंगला क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा पंडित सुरेश मिश्रा थे। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष केके शर्मा ने अध्यक्षता की। समाजसेवी राधेश्याम चंपावत एवं विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र मोड़ थे। जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ गिरजा शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश दुर्ग, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष भगवान लाल मेनारिया, ओम जोशी, प्रदेश सचिव विप्रो फाउंडेशन रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पीयूष त्रिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि समाज में एकता के कारण आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण प्राप्त हुआ है। हम सब समर्थ होकर देश की सेवा करने का संकल्प लें। मुख्य अतिथि के के शर्मा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा गरीब छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं अन्य सहयोग करने के बारे में समाज को अवगत कराया। समाज के युवाओं को ट्रेनिंग देकर नौकरी लगाएगी। ऐसा सब को अवगत कराया। स्वागत उद्बोधन राजस्थान ब्राह्मण महासभा इकाई बड़ी सादड़ी के लक्ष्मी लाल जोशी द्वारा दिया गया। जोशी ने सभी अतिथियों से आग्रह किया कि बड़ीसादड़ी में सभी संगठनों को और सर्व ब्राह्मण को हमने पहली बार एक साथ बिठाने का प्रयत्न किया है।
आयोजन समिति के राजेंद्र चौबीसा, कालूराम मेनारिया, गौरी शंकर शर्मा, रमेश चंद्र पुष्करणा व सुनील चौबीसा द्वारा अतिथियों का तिलक माला उपरना एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। सभा में विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन समिति के सदस्य रमेश चंद्र पुष्करणा द्वारा 8 प्रस्ताव पारित कराए गए। जिसमें वर्तमान में सामान्य वर्ग के लिए 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान है। उसे बढ़ाकर 14% करते हुए आय की सीमा को 8 लाख से बढ़कर 12 लाख किए जाने का प्रस्ताव लिया गया। प्रत्येक जिला स्तर पर भगवान परशुराम महादेव के नाम से गुरुकुल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की स्थापना करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रत्येक उपखंड स्तर पर गरीब विद्यार्थी हेतु भगवान परशुराम छात्रावास स्थापित करने का प्रस्ताव लिया गया। राजकीय पाठ्यक्रम में वेद, उपनिषद, रामायण, गीता एवं योग शिक्षा को पढ़ने के लिए पाठ्यक्रम में जोड़ने का प्रस्ताव लिया गया। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने हेतु हिंदू कल्याण बोर्ड का गठन किया जाने का प्रस्ताव लिया गया। पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक संस्कृत पढ़ने हेतु प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत विषय के साथ संस्कृत शिक्षक लगाए जाने का प्रस्ताव लिया गया। जम्मू – कश्मीर के विस्थापित परिवारों को पुनः बसाकर उनकी सुरक्षा करते हुए हथियार देकर बसाने का प्रस्ताव लिया गया। बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण को प्रतिनिधित्व देने और दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से विधायक का टिकट देने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर दोनों पार्टियों से मिलने का तय किया गया।
सभा को भगवान लाल मेनारिया, ओमप्रकाश जोशी, ओम प्रकाश दुर्ग, पीयूष त्रिवेदी व गिरिजा शंकर शर्मा ने संबोधित किया। आभार समिति के सदस्य राजेंद्र चौबीसा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा सुनील चौबीसा ने किया गया। सम्मेलन में 75% से अधिक अंक लाने वाले ब्राह्मण समाज के 51 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा गत वर्ष में राजकीय सेवा में लगे 10 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!