Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में पार्षद पद हेतु राजकीय विद्यालय मे हुआ मतदान।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री मोहन दास।

बड़ीसादड़ी।रिटर्निंग अधिकारी बिंदु वाला राजावत द्वारा बताया गया कि सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 367 वोट में से 316 वोट पड़े। 173 पुरुष व 143 महिलाओं ने अपने मतदान का उपयोग किया । कुल मिलाकर 86% वोटिंग हुई।
आपको बता दे कि रविवार सुबह 7 बजे से ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्र तक दोपहिया,चार पहिया वाहनों में लाते हुए नजर आए ।
मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर दोनों ही पार्टी के एजेंट अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे रहें। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं मतदान देने आ रहे मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए दिखाई दिए।
मतदान के दौरान भाजपा कार्यालय में विधायक ललित ओसवाल नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्कर राज माली, पार्षद व पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता दिन भर मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा अली बोहरा समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद कार्यकर्ता दिनभर मौजूद रहै।
मतदान में युवा ,महिलाओं, बुजुर्गों का भी विशेष उत्साह देखा गया। 85 वर्षीय महिला मतदाता सीताबाई अपने मत का प्रयोग करते हुए व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची। वही शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर 25 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मतदान केंद्र पर मतदान समाप्ति तक मुस्तैदी से मौजूद रहे। मतदान समाप्ति के बाद पुलिस सुरक्षा में ईवीएम मशीनों को तहसील कार्यालय में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया। सोमवार को सुबह 9 बजे से नगर पालिका बड़ी सादड़ी में दोनों दलों के प्रत्यक्षीयो के सामने मतगणना की जाएगी।
मतदान समाप्ति के बाद दोनों ही दलों द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए गए वहीं कांग्रेस पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी द्वारा बताया गया कि कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मेहनत के कारण कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पार्षद पद हेतु मनोहर सिंह भाटी के 30 वोटो के अंतर से जीत का दावा किया गया। वहीं भाजपा विधायक ललित ओसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत के कारण माहौल पूरा भाजपामय हो चुका है। प्रत्याशी हेमलता डांगी के 60 वोटो के अंतर से जीत का दावा किया गया।

Don`t copy text!