Invalid slider ID or alias.

सदभावना दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।देश के संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न,देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय में सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि सदभावना दिवस पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि देश मे कंप्यूटर क्रांति के जनक रहे राजीव जी की ही देन है कि आज हम मोबाइल और कंप्यूटर चला रहे है उनकी दूरगामी सोच से आज लोगो का जीवन बदला है,राजीव गांधी ने ही सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर के दरवाजे खुलवाये आज भारतीय जनता पार्टी जुठ और छल कपट से देश की जनता को गुमराह कर रहे है।
अध्यक्षता करते हुवे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने कहा कि देश को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए राजीव गांधी जी को हमेशा याद किया जाते है राजीव गांधी जी ने देश के लिए अपने जीवन की चिंता किये बगैर देश के लिए बलिदान हुवे,भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता ने ना तो आजादी के समय और ना ही आज दिन तक देश के लिए बलिदान नही हुवे ये हम सबको समझने की जरूरत है।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, बिसूका उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट,करण सिंह सांखला,प्रदेश सचिव रणजीत लोठ,मंड़ल अध्यक्ष विजय चौहान, विजय चौधरी, लोकेश जाट धमाना, आजाद पालीवा,अहसान पठान, सुमन्त सुहालका,दिलीप नेभनानी, गौतम विजयवर्गीय, शंभूलाल सुथार,अम्बालाल शर्मा, प्रवक्ता नवरत्न जीनगर, शंभूलाल प्रजापत, टिंकू धमानी, शेलद्र सिंह राव, कन्हैया लाल माली, देवराज साहू,महेंद्र सिंह मेड़तिया,रामगोपाल लौहार, सुमित मीणा, गजानंद शर्मा, गजानन्द गुर्जर आदि जिले के कई नेता और पदाधिकारी
भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर उपस्थित थे एवं राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Don`t copy text!