Invalid slider ID or alias.

अफीम किसानों ने कलरेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया, मांगे नहीं मानी तो 4 सितंबर को आमरण अनशन की चेतावनी दी।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी के आह्वान पर गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में संपूर्ण उदयपुर संभाग के अफीम किसान का रेला उमड़ पड़ा हजारों किसानों को देख प्रशासन स्तम्भ रह गया तथा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसानों द्वारा महाराणा प्रताप महाविद्यालय से पैदल मार्च शुरू किया तो करीब एक किलोमीटर लंबी कतार देख हर कोई दंग रह गया पहली बार इतनी बड़ी संख्या आंदोलन में शामिल थी, किसानों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र व राज्य सरकारों को अपनी मांगे रखी जिसमें प्रमुख मांगे अफीम किसानों द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण मुआवजे, धारा 8/29एनडीपीएस एक्ट हटाए जाने, अफीम का मुल्य 1994 से नहीं बढ़ाये जाने से 20,000/रु प्रतिकिलो भाव देने, रिकवरी, सीपीएस मार्फीन नियम हटाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर अमल करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने हेतु 3 सितंबर तक का समय देते हुए मांगे नहीं मानने पर 4 सितंबर को पुनः चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर 15000 किसानो सहित आमरण अनशन व विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया। सभी गांवों से किसानों द्वारा बस व छोटे वाहनों द्वारा बड़ी संख्या मे वाहनों से पहुंचे।
धरने में पुर्व उप प्रधान एवं सीकेएसबी अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया, गोविंद सिंह नरधारी, मनोहर जाट पूर्व जिला परिषद सदस्य, कालु जाट , विजय लाल, दुर्गा शंकर, नारायण गायरी, नारायण जाट, रामनारायण झाझडिया, भगवती लाल व्यास, रवि मेनारिया जिला प.स. सदस्य, मुकेश के द्वारा संबोधित किया गया एवं जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
दुर्गेश जोशी अध्यक्ष अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश डूंगला द्वारा किसानों को एक जुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया व प्रशासन, किसानो का आभार प्रकट किया।

Don`t copy text!