Invalid slider ID or alias.

इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली 1100 महिला वर्कर्स का सम्मान।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़ @ डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की 1100 कार्मिकों को मंहगाई राहत शिविरों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सावन का लहरिया ओढ़ाकर लिफाफा प्रदान कर सम्मानित किया, यह सम्मान समारोह इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान करना भारतीय समाज की संस्कृति का अंग है। राज्यमंत्री ने महिला बाल विकास विभाग की महिलाओं की मंहगाई राहत शिविरों में उत्कृष्ट सेवाओं पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर भारतीय समाज की संस्कृति में महिलाओं के सम्मान से जुड़े तथ्यों का उल्लेख करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से हमारा समाज महिलाओं का सम्मान करने का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा की हमारे यहां भूमि पजून, शिलान्यास, लोकार्पण आदि अन्य कार्यक्रमों की शुरूआत कन्या-पूजन से की जाती है। सरकार के साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य करे। महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविरों में योजना का प्रचार प्रसार करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान किया जा रहा है आज की महिलाएं बहुत जागरूक हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। फिर भी महिलाओं को और ज्यादा मजबूत होने की जरूरत है। जरूरी है कि जो महिलाएं सशक्त हैं, वे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाएं आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना यश फैला रही हैं। इससे साबित हो चुका है कि महिला और पुरुष की कार्यक्षमता हर विधा में बराबरी की है।
राज्यमंत्री ने संबोधन में कहा की नारियों ने यह मुकाम न केवल घर से निकलकर बल्कि घर की जिम्मेदारी और घर-परिवार को बांधे रखकर हासिल किया है। हर क्षेत्र में आदर्श स्थापित करते हुए न सिर्फ चित्तौड़ का बल्की प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। आज आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा सहित आमजन को महंगाई राहत शिविरों का प्रचार प्रसार कर घर घर योजनाओ को पहुंचाने वाली नारी शक्तियों को आज सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोविड़ जैसी विषम परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोया और उनकी यही जीवटता उन्हें ऊंचे मुकाम तक ले जायेगी। इस समारोह में सम्मान करने के बाद वे भी गौरवान्वित महसूस कर रहे है उद्बोधन में रानी पद्मिनी झांसी की रानी मां पन्नाधाय मीरा कमला नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख किया।
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि अच्छा काम करने पर पुरस्कृत होने से महिलाएं और अधिक अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित होती है। पुरस्कृत महिलाएं दूसरों के लिए अच्छा कार्य करने की प्रेरणा बनती है कहा की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की श्रेणी जिसमे साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व सहायिका ने महंगाई राहत शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ साथ उड़ान योजना के तहत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है जिनका सम्मान राज्यमंत्री ने किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग की उप निदेशक रुचि भुक्कल महिला बाल विकास की जिला समन्यवक समता भटनागर महिला प्रवेक्षक राजेश्वरी प्रतिभा पगारिया रेखा संपत एवं जिला अध्यक्ष निर्मला ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, पूर्व जिला उप प्रमुख जनक सिंह बस्सी, उप सभापति कैलाश पंवार शहर अध्यक्ष अनिल सोनी प्रदेश सचिव रणजीत लोठ ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल यूवा नेता अभिमन्यु सिंह जाड़ावत मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी आजाद पालीवाल साउथ जॉन अध्यक्ष विजय चौहान बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी अरनिया पंथ मंडल अध्यक्ष कालूलाल जाट सावा मंडल घोसुंडा मंडल राजदीप सिंह राणावत भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास अध्यक्ष अर्जुन रायका संगठन महामंत्री लादूलाल धाकड़ पार्षद उमा सुराणा मंजू मूंदड़ा कुसुमलता मीणा शहर उपाध्यक्ष कलिका जैन मंचासिन रही नगर परिषद पार्षदगण सरपंचगण पंचायत अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक मौजुद रही।

Don`t copy text!