Invalid slider ID or alias.

राशमी प्रधान ने जन्मदिन पर बजाया चुनावी बिगुल। सैकडो वाहनो के साथ भूपालसागर बस स्टैंड पंहुचा काफिला।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। विधानसभा क्षेत्र कपासन में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी अब खुलकर मैदान में नजर आने लगे इसी को लेकर राशमी प्रधान दिनेश बुनकर के जन्मदिन पर हजारो युवाओं ने मरमी माता मंदिर परिसर में पंहुचकर समारोह में भाग लिया। इससे ये माना जा सकता है कि राशमी प्रधान बुनकर की क्षेत्र में अच्छी पकड हैं। हजारो लोगो का आना ये साबित करता है कि प्रधान के चहेते इस बार कपासन विधानसभा में चुनावी बिगुल बजाऐंगे कार्यकर्ताओं की मांग पर देवस्थान से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें कपासन विधानसभा क्षेत्र के मुख्य देवस्थान मातृकुंडिया, टांडा श्याम, शनिमाराज, सांवलिया सेठ व अनगढ़ बाबजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधान का स्वागत सम्मान किया गया।इसी के साथ प्रधान बुनकर ने भूपालसागर स्थित चारभुजा मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेवाडी पगडी व उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य बस स्टैंड पर भी सैकडो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सम्मान किया। प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल करेडा पार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन पश्चात वाहन रैली आगे की ओर प्रस्थान हुई। इससे ये साफ नजर आ रहा है कि कपासन विधानसभा में इस बार फेर बदल जरूर होगा। काफिले के साथ आये युवा पुर जोश में दिखना और जगह जगह भव्य स्वागत होना ये साफ साबित हो रहा है कि कपासन विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल कुछ नया करके खिलेगा।

Don`t copy text!