Invalid slider ID or alias.

शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री विनोद छिपा पहुँना

राशमी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी के वार्षिक चुनाव राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में रविवार को चुनाव अधिकारी ओंकार लाल लक्षकार व पर्यवेक्षक नरेश दत्त व्यास की उपस्थिति में सम्पन्न हुए।
चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष गोपाल जाट देवपुरा व मंत्री सुनील कुमार परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारेठ , सभाध्यक्ष बंशी लाल ढोली , उपसभाध्यक्ष इंद्रसिंह झाला व शंकर लाल गाडरी, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र अहीर, उपाध्यक्ष घनश्याम पारीक रुद, उपाध्यक्ष महिला मीना शर्मा, व महिला मंत्री सावित्री जाट व प्रदेश महासमिति सदस्य हेतु नरेशदत्त व्यास, राकेश कुमार सुखवाल, अशोक कुमार जोशी, उदय लाल अहीर व गोपाल लाल जाट को मनोनीत किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार खटीक, जीतराम चौधरी, शिवराम जाट, रवि कुमार बगड़िया, सुरेश जाट, बनवारी लाल, माधव लाल सुथार, माधव लाल अहीर, भूरा लाल रेगर, उमेश कुमार जोरिया, प्रह्लाद राय खटीक, रामचंद्र अहीर, कविता अहीर, नारायण लाल प्रजापत, विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!