Invalid slider ID or alias.

पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया जिला बीसूका उपाध्यक्ष मनोनीत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के 22 जिलों में बीस सूत्री कार्यक्रम बिसुका क्रियान्वयन के लिए जिलों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। इसके तहत चित्तौड़गढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सिसोदिया को बीसूका उपाध्यक्ष बनाया है, जो उपाध्यक्ष के तौर पर जिला स्तर पर मीटिंग भी ले सकेंगे।
गौरतलब है की बीसूका में पदेन अध्यक्ष जिला कलेक्टर है। बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए गठित जिला प्रथम स्तरीय समितियों में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस बार प्रदेश में हालांकि अशोक गहलोत 2018 में सीएम बने, लेकिन उन्होंने बीसूका उपाध्यक्ष की नियुक्ति साढ़े चार साल से अधिक कार्यकाल गुजर जाने के बाद 4 अगस्त को की।
प्रमोद सिसोदिया को बीसूका उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, केबिनेट मंत्री डॉ चंद्रभान, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनो का आभार जताया है।

Don`t copy text!