Invalid slider ID or alias.

गंगरार-दादू आश्रम मे स्कंद माता का आव्हान कर यजमानो द्वारा दी गईं आहुतियां।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। दादू आश्रम में आयोजित नव कुंडात्मक यज्ञ में गुरुवार को स्कंद माता का आव्हान कर यजमानो द्वारा आहुतियां दी गई। राशमी रोड स्थित दादू आश्रम में चल रहे नव कुंडात्मक एवं नवदिवसीय श्री रूद्रचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन गुरुवार को स्कन्ध माता का आह्वान कर यजमान दंपतियों द्वारा विशेष आहुतियां दी गई।
दादू आश्रम के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि दिनांक 21 मई से प्रारंभ हुए नव कुंडी महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री एवं विप्रजनों के सानिध्य में यज्ञ की परम्परा में यज्ञ मण्डप के साथ ही नवकुण्डो का निर्माण कराया गया। यज्ञाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के अनुसार नौ कुंडों में सर्व सिद्धि कुंड, व्रतकुंड, त्रिकोण कुंड, अर्धचंद्र कुंड, योनि कुंड, षडस्रकुण्ड, अष्टास्रकुंड, पद्मकुण्ड साथ ही चतुरस कुंड पर यजमान दंपतियों ने विभिन्न कुण्डो पर आसीन हो यज्ञाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री, पंडित अनिल शर्मा, पंडित जयनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा आदि सहायक आचार्यों के साथ ही पन्द्रह विप्रजनो के वैदिक मंत्रोच्चार से शिव और शक्ति तथा स्कंदमाता का आह्वान कर रुद्राष्टाध्याई से एक लाख इकसठ हजार सातसौ तथा सायंकालीन बेला मे दो बजे से छः बजे तक दुर्गा सप्तशती के सातसौ श्लोको से विशेष आहुतियां आसीन यजमान दम्पतियो द्वारा दी गई।
अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि यज्ञाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री एवम सहायक आचार्य व विप्रजनों द्वारा यज्ञ की परंपराओं में प्रतिदिन प्रातः काल 7 से 8 बजे तक चारों वेदों का पारायण, 8 से 9 तक विभिन्न मंडलों की अर्चना के बाद प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक नियमित रूप से “रूद्रस्वाहाकार” यज्ञ की आहुतियां दी जा रही है। इधर रात्रि में “श्री आदर्श राम कृष्ण लीला मंडल वृंदावन” के स्वामी गिरधारी लाल महाराज के व्यास पीठ से रात्रि 8:00 बजे से दादू आश्रम मे ही “श्री कृष्ण रासलीला “का आयोजन भी किया जा रहा है। दादू आश्रम अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि टोंक निवाई दादू आश्रम से आए संत जगदीश दास,संत रामलखन दास , संत विजयराम दास वृन्दावन संतभवानी दास एवम गोविंद दास बिचून ने भी यज्ञ भगवान के दर्शन किए। इधर यज्ञ भगवान के दर्शन करने अंचल के क ई श्रद्धालुओ का आना पांचवें दिन भी जारी रहा।

Don`t copy text!