Invalid slider ID or alias.

नगर के घंटाघर चौराहे पर शिक्षक संघ के नव नर्वाचित पदाधिकारियों का आतिशबाजी कर किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़।बड़ीसादड़ी @ श्री रामसिंह मीणा।

बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालू एवं मंत्री गोपाल लाल टेलर के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा दो दिन पूर्व राजस्थान शिक्षक संघ महासमिति अधिवेशन में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा, प्रदेश सभा अध्यक्ष अरविंद व्यास, जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत व चित्तौड़गढ़ उपशाखा के मंत्री राम लखन त्रिपाठी का भव्य आतिशबाजी कर नगर के घंटाघर चौराहे पर स्वागत किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ झाला मन्ना सर्किल पर झाला मन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वीर शिरोमणि झाला मन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। जहां अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार डॉ. सुशील निंबार्क व पंचायत शिक्षक ललित सोनी के नेतृत्व में पंचायत शिक्षकों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश सभा अध्यक्ष अरविंद व्यास व चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत का मुंह मीठा करा कर बधाई दी।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा, सभा अध्यक्ष महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष गणेशराम टेलर, जिला प्रतिनिधि सुशील कुमार लड्ढा, सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार मेहता, महिला उपाध्यक्ष इंदुबाला जैन, महिला मंत्री मीनू स्वर्णकार, पूर्व अध्यक्ष उदय लाल सालवी, प्रधानाध्यापक वाकपीठ अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार धाकड़, सेवानिवृत्त शिक्षक जगन्नाथ सालवी, जिला महासमिति सदस्य प्रदीप जारोली, ओमप्रकाश जणवा, प्रदेश महासमिति सदस्य रणजीत राय, बाबू लाल पोरवाल, लाभचंद धाकड़, कंवर लाल धाकड़, व्याख्याता दिनेश धाकड़, संदीप कुमार जागीड, नंदलाल लोहार, विमल कुमार मेहता, प्रयोगशाला प्रतिनिधि आयुष रांका, प्रहलाद टेलर हेमंत कुमार शर्मा, विजय कुमार वाजपेयी व विजय कुमार महात्मा आदि मौजूद थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं नागरिक को अल्पाहार कराया गया।

Don`t copy text!