Invalid slider ID or alias.

पुष्करणा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

 

वीरधरा न्यूज़।बड़ीसादड़ी@ श्री राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महासमिति अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन भीलवाड़ा में रविवार को संपन्न हुआ। बड़ीसादड़ी उपखंड के बोहेड़ा निवासी रमेश चंद्र पुष्करणा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी में सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षक समाज में बोहेड़ा व जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास को बनाया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के दो शिक्षकों को शिक्षक संघ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारीयों ने प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनने पर रमेशचंद्र पुष्करणा को बधाई दी है।
कैलाश चन्द्र मालू ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा में प्रवेश होने पर सैकड़ों शिक्षकों ने रमेशचंद्र पुष्करणा का गर्मजोशी के साथ फूलों की मालाओं से स्वागत किया।

Don`t copy text!