Invalid slider ID or alias.

देहदान करने वाले राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित भँवरपुरी का शव मेडिकल कालेज को सौंपा।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़ @श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौड़गढ़। शहर के किला रोड क्षेत्र के निवासी भंवर पूरी गोस्वामी ने अपना शरीर दान करने का वसीयत पत्र 2016 में ही भर रखा था। शुक्रवार को 87 वर्षीय भंवर पूरी की मृत्यु होने के पश्चात स्वजन ने उनके पार्थिव शरीर को खुशी-खुशी विदा किया। परिवारजनो ने अंतिम यात्रा की रस्म अदा की। भंवर पूरी रिटायर्ड शिक्षा विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट सरकारी अध्यापक रहे है। वो राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है। वो स्काउट गाइड सेवा से भी जुड़े रहे जिसमें उन्होंने चित्तौड़गढ़ संभाग के प्रधान रहते हुए सिल्वर स्टार प्राप्त किया। उन्होंने मृत्यु उपरांत देहदान का वसीयत पत्र भर रखा था। बेटे मनीष और बेटी अंजलि, पौत्र अभिजीत और राज्यवर्धन ने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए रात्रि में आचार्य तुलसी बहुद्देश्यीय फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढ़ीलीवाल से सम्पर्क किया और देहदान करवाने का आग्रह किया। शुक्रवार सुबह भंवर पुरी के पार्थिव शरीर को बेटे बेटी आरवीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज भीलवाड़ा के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना किया। बेटे मनीष और बेटी अंजलि ने पिता को अंतिम विदाई देते हुए अर्थी को कंधा दिया।

Don`t copy text!