Invalid slider ID or alias.

जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर जयपाल की तीसरी बार कलेक्ट्रेट से दिल्ली तक तिरंगा पैदल यात्रा रवाना।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर भारत में लागू कराने की अपनी पुरानी मांग को लेकर जयपाल रिठोला ने 8 माह में तीसरी बार चित्तौड़गढ़ से दिल्ली तक अपनी तीसरी पैदल यात्रा सोमवार को कलेक्ट्रेट चैराहे से प्रारम्भ की।
करीब 10 वर्षों से लगातार सरकार से मांग कर रहे जयपाल ने बताया कि जनसंख्या विस्फोट देशवासियों के साथ ही जीव-जन्तुओं, जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए खतरा है। जनसंख्या विस्फोट भारत के आत्म निर्भर बनने, भारत की अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए भी खतरा है। आने वाले खतरों से निजात मिल सके एवं अपने वाली पीढ़ी को सुख सुविधाएँ मिल सके, इसी को लेकर जयपाल द्वारा की जा रही जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर दिल्ली तक हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा सोमवार को कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ की जिसे प्रधान प्रतिनिधि रणजीतसिंह, अमरसिंह सोनावत, गौरव त्यागी, प्रवीण जैन बारू, लादूलाल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, मनोज ओड़, महेश मूलचंदानी, किशोर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार सामरिया, कन्हैयालाल प्रजापत, शेखर ओड़, अम्बेश ओड़, कन्हैयालाल प्रजापत, नवीन तोलानी, दुष्यन्त शर्मा आदि ने फूलमाला पहनाकर, मुँह मीठा कर रवाना किया।

Don`t copy text!