Invalid slider ID or alias.

गंगरार-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी गंगरार पहुचे तो सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। अल्प प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक नई बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है जिसके कारण मेरे साथ-साथ अब आप लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर से कमल खिलाना है हम सभी को संकल्पित भाव से एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा को पुनः स्थापित करना है। जोशी ने कहा कि जो सरकार युवाओं से कुठाराघात करती है किसानों से वादाखिलाफी करती है, राम मंदिर में जय श्रीराम के नारे लगाने वालों पर मुकदमा लगाकर उन्हें जेलों में डालती है। ऐसी कांग्रेस सरकार से आम जन परेशान हो चुका है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है हम सभी संकल्प लेना चाहिए।
इससे पूर्व गंगरार स्टेशन चौराहे पर पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत व मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित के नेतृत्व में सीपी जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही साडास मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान के नेतृत्व में सोनियाणा स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर स्वागत किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोशी को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर साफा बंधन वरना उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी भी की।
इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ सुरेश चंद्र धाकड़, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाडा, सरपंच बहादुर सिंह राणावत, जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट, सरपंच जगदीश चंद्र जाट, हिम्मत सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!