Invalid slider ID or alias.

असहाय जरूरतमन्दों को कम्बल बांटी।

वीरधरा न्यूज़।चिकारडा @ श्री पवन अग्रवाल।
डूंगला उपखंड क्षेत्र के निकट अकोलागढ़ के कन्हैया लाल तेली द्वारा गरीब असहाय को कंबल का वितरण किया गया।
जानकारी में कन्हैया लाल द्वारा बताया गया कि उनके दादा छोगालाल तेली व दादी सुखी बाई तेली की पुण्य स्मृति मे गरीब असहाय को कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रचंड सर्दी के चलते गरीब असहाय व्यक्ति फुटपाथ पर या अन्य निर्जन स्थान पर रहते हुए सर्दी में ठिठुरते रहते हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए 25 कंबल 25 व्यक्तियों को बांटे गए।
इस मौके पर कन्हैया लाल तेली के साथ शांता साहू, नवीन साहू, तानिष साहू उपस्थित थे।

Don`t copy text!