Invalid slider ID or alias.

महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सप्ताह के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिंक सभागार में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी द्वारा नाबार्ड अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए स्वयं सहायता समूह एवं एकल महिला उद्यमी को दिये जा रहे लाभ की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग से सहायक निदेशक राकेश तंवर द्वारा इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिये जा रहे ऋण हेतु आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार वास्वानी द्वारा महिला उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूहों को दिये जा रहे ऋण तथा विभिन्न प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही जिला उद्योग केन्द्र के प्रबन्धक मोहित सिंह द्वारा राज उद्योग मित्र एवं मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं MSME के बारे में जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला समन्वयक समता भटनागर द्वारा विभाग एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र से मुस्कान भटनागर, लक्ष्मी पालीवाल, संगीता सुथार, रूचिका त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर से पूजा साहू, नारायण कुमावत, ममता बैरवा, ग्राम साथिन, एवं आजीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की लगभग 60 महिलाएं उपस्थित रहे।

Don`t copy text!