Invalid slider ID or alias.

2 दिन मे ही सरसो के भाव निचे आये तो किसानो ने मंडी गेट पर जड़ा ताला।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री पप्पू देतवास।

निम्बाहेड़ा।कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा में 2 दिन के अवकाश के बाद आज कृषि उपज मंडी जैसे ही खुली सरसों के भाव 4600 रूपये आने पर किसानों ने बोली बंद कराते हुए मंडी गेट पर ताला लगा दिया।
मंडी बंद हुई थी तब सरसों के भाव 5300 रूपये क्विंटल में बंद हुए थे। 2 दिन की छुट्टी के बाद आज जैसे ही भाव खुले 5000 के अंदर सरसों के भाव आने पर किसानों में रोष आ गया किसानों ने इकट्ठा होकर बोली बंद करा दी प्रशासन से दूसरी मंडी के भाव के बराबर बोली कि बात करने लगे जिस पर सभी किसान इकट्ठा होकर कृषि उपज मंडी कार्यालय में गये व अपनी मांग रखी जिसमें किसानों द्वारा बताया की दूसरी मंडी मे जो रेट चल रही है उसके हिसाब से तौल कराने की मांग करने लगे, जिस पर मंडी सचिव संतोष मोदी ने किसानों से फतहनगर मंडी नीमच मंडी, बेंगु मंडी वह आसपास की दो तीन मंडियों के भाव की जानकारी ली जिस पर किसानों को बताया कि आज 2 दिन के अवकाश के बाद सरसों के भाव सभी जगह सो दो सौ ऊपर नीचे ही है। इसमें हम भी कुछ नहीं कर सकते या मंडी भाव सब जगह एक समान नहीं चल सकते यहां 25 फरवरी को 5300 रूपये तक सरसों के भाव गए थे। मगर आज भाव अधिक आवक होने से 400 से ₹700 तक घट गया।
संतोष मोदी सचिव कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा ने कहा कि आज जैसे ही मंडी में सरसों के भाव में ढाई सौ से 400 रूपये कि गिरावट आई इसमें किसानों में आक्रोश आ गया था किसानों ने आक्रोश में मंडी गेट पर ताला लगा दिया था। सचिव द्वारा बताया गया कि तीन चार अन्य मंडियो के भाव किसानों के सामने पूछ कर बताया जिस पर राजस्थान में सभी जगह सरसों के भाव मे आज भी ढाई सौ से 400 तक की गिरावट आई है इसके बाद ही किसान माने व ताला खोला गया आने वाले समय में भी सरसों के भाव में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

Don`t copy text!