Invalid slider ID or alias.

गंगरार-पंचायत समिति परिसर मे मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आधे दिन का कार्य का बहिष्कार करते हुए किया हनुमान चालीसा का पाठ किया।

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।


गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर मे पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आधे दिन के कार्य का बहिष्कार करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी, उपशाखा अध्यक्ष भंवर सालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की सरकार ने अनदेखी की है साथ ही उनकी महत्वपूर्ण मांगों को नजरअंदाज किया गया। बजट में मंत्रालयिक कर्मचारीयों की अनदेखी तथा विशेष रूप से पंचायती राज संस्थाओं में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारीयों मे पदस्थापित 15000 मंत्रालयिक कर्मचारी, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आहवान पर अधीनस्थ 127 विभागों के कुल एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारीयों के साथ महा आंदोलन किया जा रहा है। 20 फरवरी से 30 फरवरी तक आधे दिन का संपूर्ण कार्य बहिष्कार निर्णय लिया गया है। साथ ही 9 सूत्री मांगों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। मंगलवार को धरना स्थल पर सद्बुद्धि को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 9 सूत्री मांग नहीं मांगने पर 9 मार्च को सामूहिक हड़ताल होगी।

इस अवसर पर जिला सहयोजक अशोक कुमार देशबंधु,पूर्व उपशाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पप्पू चौधरी ,नारायण सालवी, अंबालाल जाट, संजय शर्मा, धुबाला चौहान, कौशल्या कंवर राठौड़, शंकर साहू ,सीमा साबू, सिखा गौड़, शंभू सोनी,इंद्रा बैरवा, दीपा अग्रवाल,आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!