Invalid slider ID or alias.

नागौर/मकराना-फागोत्सव के तहत भजनों की प्रस्तुति देकर लगाया भोग।

वीरधरा न्यूज़।मकराना@ श्री मोहम्मद शहजाद।


मकराना।होली के पावन पर्व के अवसर पर शहर के मंदिरों में फागोत्सव के तहत अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। गुरुवार को शहर के सदर बाजार में ब्राह्मण टीबा पर स्थित नीम फाड़ बालाजी मन्दिर में महिला मण्डल द्वारा फागोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। इस दौरान महिलाओं ने गणेश वंदना, लाल लंगोटो हाथ में घोटो, म्हाने खाटू में बुलाले बाबा श्याम, कानूडो रंग डार गयो, म्हारी चुनरी कर दी लाल, आज बीरज में होली र रसिया सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्पों की होली खेली। इस दौरान भगवान के भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर कांता देवी रतावा, अन्नपूर्ण जाटल्या, विमला उपाध्याय, लिली जाटल्या, सुनीता जाटल्या, संतोष जाटल्या, कौशल्या सैन, शोभा सैन, पूषा उपाध्याय, दाखा प्रजापत, रामी बोरापड़ा, गणपति बोरापडा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Don`t copy text!