Invalid slider ID or alias.

गंगरार-नव मतदाता अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ तुम्बडिया से

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@श्री कमलेश सालवी।

गंगरार।लोकतंत्र के निर्माण में नव मतदाताओं की भूमिका अहम होकर नव राष्ट्र निर्माण में नव मतदाताओं का सक्रिय योगदान करवाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नव मतदाता अभियान के तृतीय चरण का रविवार को साडास मंडल के ग्राम तुंबडिया में शुभारंभ किया गया।
मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नव मतदाता अभियान में तुम्बडिया गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और संपर्क व संवाद यह बताया गया कि आज के समय में राजस्थान प्रदेश अपराध के मामले में जारी आंकड़ों के मामले में अन्य राज्यों से काफी आगे निकल चुका है और इससे युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। तथा बलात्कार की घटनाएं वर्तमान में राजस्थान प्रदेश में जो हो रही है वह काफी निंदनीय व शर्मसार करने वाली घटनाएं घटित हो रही है जिससे आमजन व युवा काफी त्रस्त हो चुका है। और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन व मत देने का मन बना चुका है। इस दौरान प्रोग्राम में युवाओं की भूमिका अहम रही। और आज के समय में युवा भारतीय जनता पार्टी की तरफ सरकार बनने के बाद आशावादी नजरों से देख रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रवास पर पधारे हर्षवर्धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय वैष्णव बेगू विधानसभा संयोजक योगेश व्यास,कैलाश चंद्र तेली, मोनू सोमानी भेरू लाल तेली,तुंबडिया व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!