Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़ -राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं का शहीद स्मारक पर किया अभिनन्दन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़ । भाजपा नव मतदाता अभियान के नगर संयोजक विशाल गर्ग ने बताया कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर नव मतदाता पंजीयन एवं अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल ने कहा कि आज का नव मतदाता आने वाले भारत का भविष्य है। विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत जैसे देश में भाजपा ने पुरे देश में सभी नव मतदाताओं का अभिनन्दन कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड एवं बुथ तक नव मतदाता अभियान का आयोजन किया जायेगा।
नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक रवि विराणी ने बताया कि आज जिले के 34 मण्डलों में नव मतदाता अभियान का आगाज कर सभी युवा साथियों का अभिनन्दन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना प्रेषित की एवं लोकतंत्र के इस उत्सव को जिलेभर में धुमधाम से मनाया गया।
गर्ग ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में 21 नव मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए अपने बुथ पर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
अतिथियों का आभार नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अभियान के भाजपा नगर मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी व विश्वनाथ टांक, जिला सहसंयोजक रेणु मिश्रा, विधानसभा सह संयोजक नीरज सुखवाल व राजकुमारी चावला, नगर सह संयोजक सुनीता अग्रवाल एवं महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष रश्मि सक्सैना उपस्थित रहे।

Don`t copy text!