Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/बनेड़ा-चारभुजा नाथ मंदिर में मनाया पौषबड़ा महोत्सव, ठाकुर जी को लगाया दाल ढोकले का भोग।

 

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेडा।

भीलवाड़ा/बनेड़ा।क्षेत्र के रायला कस्बे के रीको एरिया चारभुजा कॉलोनी में स्थित चारभुजा मंदिर पर महिला मंडल द्वारा गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने चारभुजा नाथ के मंगल गीत गाए व नृत्य किया। महिलाओं ने ठाकुर जी के लिए दाल ढोकले का प्रसाद बनाया। तथा पुजारी श्रवण वैष्णव ने ठाकुर जी को दाल ढोकले का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चांदमल सुलालका रतन लाल सुवालका हरि शंकर तेली तथा महिला मंडल की पार्वती जांगिड़ पारसी देवी तेली कमला देवी कांता देवी प्रेम देवी सुवालका लीला देवी सुवालका लाजवंती देवी सुमन देवी संजुक्ता देवी तारा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Don`t copy text!